THE SEONI TIMES :- सर्दी, जुकाम, बुखार होने पर फीवर क्लीनिक पर अवश्य दिखायें............

 सिवनी 15 मई 21/"कलेक्टर डॉ. राहुल हरिदास फटिंग ने बताया है कि शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में किल कोरोना अभियान-3 संचालित है। अभियान के अंतर्गत सर्दी, खांसी और बुखार होने पर तत्काल फीवर क्लीनिक पर अवश्य दिखायें। किल कोरोना अभियान के तहत जिले में ग्रामीण क्षेत्रों में भी दल गठित किये गये हैं। जिसमें आशा एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ता द्वारा घर घर जाकर परीक्षण किया जा रहा है। स्वास्थ्य कार्यकर्ता व्यक्तिगत संपर्क कर सर्दी, जुकाम, खांसी, बदन दर्द के साथ, बुखार गले में खराश, एवं सांस लेने में तकलीफ की जांच कर रही हैं। शहरी क्षेत्र में भी कोविड सहायता केन्द्र स्थापित किये गये हैं। इसके तहत संभावित कोरोना मरीज को कोविड सहायता केन्द्र में भेजने हेतु प्रेरित किया जा रहा है। जिले के सभी लोगों से अपील है कि किल कोरोना अभियान-3 अभियान के अंतर्गत अपने परिवार तथा आस पास के रहने वाले लोगों की जांच अवश्य करायें।




                                                                           EDITOR :- MR SHANTANU MORE





إرسال تعليق

1 تعليقات